राष्ट्रपति भण्डारी ने भी बाढ़ पीडितों को दिया, एक महिने का तनख्वा
काठमांडू, ५ भाद्र ।
राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने अपनी व्यक्तिगत तरफ से बाढ़ पीडितों के लिए एक महिने का तनख्वा दिया है । राष्ट्रपति भण्डारी द्वारा प्रदान उक्त राहत रकम प्रधानमन्त्री राहत कोष में जमा किया गया है । राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार राष्ट्रपति भण्डारी के अलवा राष्ट्रपति के विज्ञ समूह के सस्दयों ने सात दिन, सचिव और स्वकीय सचिवों ने पाँच दिन, सह–सचिवों ने तीन दिन, उपसचिव एवं शाखा अधिकृतों ने दो दिन और सहायक स्तर के सभी कर्मचारियों ने एक दिन का तनख्वा बाढ़ पीड़ितों को दिया है । संकलित सभी रकम को प्रधानमन्त्री राहत कोष में जमा किया गया है ।

