Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

१०२ अरब दाैलत वाले सुलतान की बेटी ने की फूलवाले के बेटे से शादी

 

२२ अगस्त

मलेशिया के जोहोर स्‍टेट की राजकुमारी तुंकू तुन अमीनाह मैमुनाह इस्‍कांदरियाह ने डच मूल के डेनिस मुहम्‍मद अब्‍दुल्‍लाह से इसी माह 14 अगस्‍त को शादी कर ली है। खास बात ये है कि सुल्‍तान का ये दामाद एक प्रॉपर्टी डेवलपमेंट फर्म में जॉब करता है। राजकुमारी और डेनिस की मुलाकात मलेशिया के एक कैफे में करीब तीन साल पहले हुई थी। इसके बाद डेनिस ने इस्‍लाम स्‍वीकार कर लिया। इस शादी को दोनों परिवारों का सर्मथन और आर्शिवाद हासिल हुआ है। परिवारों ने सभी परंपरागत रस्‍मों के अनुसार दोनों का विवाह करवाया और जोहोर के मुस्लिमों की सदियों पुरानी परंपरा के मुताबिक सुल्‍तान ने अपनी बेटी को 22.50 रिंगिट यानी करीब 300 रुपए की मेहर की रकम की ही मांग की। तुंकू तुन सुल्‍तान की इकलौती बेटी हैं और उनके छह बच्‍चों में वे दूसरे नंबर पर हैं। जिस समय तुंकू की अपने वर्तमान पति से मुलाकात हुई उस वक्‍त भी डेनिस सिंगापुर में टैम्‍पाइन्‍स रोवर्स फुटबॉल क्‍लब के मार्केटिंग मैनेजर के तौर पर काम करते थे। 2015 में इस्‍लाम स्‍वीकार कर के वे डेनिस वरबास से डेनिस मुहम्‍मद अब्‍दुल्‍लाह बन गए थे। डेनिस नीदरलैंड के एक छोटे शहर से आते हैं। पहले वह मॉडल और सेमी-प्रोफेशनल फुटबॉलर भी रह चुके हैं। डेनिस के पिता एक फूल की दुकान में और मां कपड़ों की दुकान में काम करते हैं।सुल्‍तान की लाडली की शादी पूरे शाही अंदाज से हुई, और इस मौके पर तमाम बड़ी बड़ी हस्‍तियों ने शिरकत की। जोहोर के सुल्‍तान इब्राहिम इस्‍माइल इब्‍नी अलमरहम सुल्‍तान इस्‍कांदर अल हज मलेशिया के सबसे ताकतवर सुल्‍तानों में से एक होने के साथ ही वहां की आर्मी के कर्नल इन चीफ भी हैं। उनके पास लगभग 102 अरब रुपए की दौलत है। सुल्‍तान की अपनी खुद की आर्मी है, और जोहोर मलेशिया का अकेला ऐसा राज्‍य है, जिसके पास प्राइवेट आर्मी है। एक टेली कम्‍यूनिकेशन कंपनी के मालिक सुल्‍तान इब्राहिम के पास करीब 641 करोड़ रुपए का एक गोल्‍ड प्‍लेटेड प्‍लेन और एक आलीशान तीन मंजिला मेंशन है जिसे उन्‍होंने 4,170 लाख रुपए में खरीदा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com