Sat. Sep 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काेर्ट के बाहर मारी जज काे गाेली हमलावर की भी माैत

 

वाशिंगटन।

२२ अगस्त

अमेरिका के ओहियो प्रांत में एक जज को उनके कोर्टहाउस के बाहर गोली मार दी गई, मगर उन्‍होंने भी पलटकर फायरिंग की जिसमें हमलावर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक शख्‍स घात लगाकर जज जोसेफ ब्रुज्‍जेस का इंतजार कर रहा था, जो जैफरसन काउंटी कोर्ट में बैठते थे।

वाशिंगटन पोस्‍ट के अनुसार, जोसेफ जैसे ही वह कोर्टहाउस पहुंचे, शख्‍स उनकी तरफ दौड़ा और गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर जोसेफ ने भी बंदूक निकाली और हमलावर को निशाना बनाते हुए कम से कम पांच राउंड गोलियां चलाई। यह घटना सोमवार सुबह की है।

यह भी पढें   मोदी और शी ने पुतिन से रूस–यूक्रेन युद्ध रोकने का रखा प्रस्ताव

अधिकारियों के मुताबिक, हमले के बाद जोसेफ को सर्जरी के लिए ले जाया गया। हालांकि उनकी स्थिति का तुरंत पता नहीं चल पाया है। मगर एक लोकल न्‍यूज स्‍टेशन के अनुसार, उनकी हालत स्थिर हैं। वहीं अब तक हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। उसे तीन बार गोली लगी और मारा गया। हालांकि उस पर एक अधिकार ने भी गोली चलाई थी, इस वजह से यह अभी स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है कि वह किसकी गोली से मारा गया

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com