Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सप्तरी में गैर आवासीय संघ द्वारा राहत वितरण 

 

भाद्र ७


गैर आवासीय संघ ने सप्तरी के बौदे बर्साइन नगरपालिका के बाढ़ पीडितों को राहत वितरण किया है । संघ ने एक हजार पांच  सौ परिवारों को पाल  ,मसहरी और  खाद्य सामग्रियाँ वितरण किया है । वितरण कार्य कल से शुरु हुआ है ।
मिली  जानकारी के अनुसार संघ ने एक परिवार को एक पाल ,एक मसहरी ,२५ किलो चावल ,२ किलो दाल ,नून ,चिनी और तेल वितरण किया है ।
राहत वितरण के लिए गैर आवासीय संघ के अध्यक्ष शेष घले ,उपाध्यक्ष कुमार पन्त ,आईआईसीसी की  जमुना गुरुङ सहित की टीम सप्तरी पहुंची है ।  इसी प्रकार सप्तरी के औरही गांव के करीब २ हजार बाढ़ पीडितों को भी राहत वितरण किया जाएगा।
गैर आवासीय संघ ने बाढ़ व भूस्खलन पीडितों के लिए एक आपातकालीन  कोष की स्थापना की है।
\कोष में गैर आवासीय संघ के अध्यक्ष शेष घल्र और उनकी पत्नी जमुना गुरुङ ने एक करोड सहयोग किया है ।कोष द्वारा सप्तरी और मोरंग में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर  का भी  संचालन  किया गया  है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *