नेपाल व्यापार संघ में नेतृत्व चयन
भाद्र ९ ।
नेपाल व्यापार संघ के १३ वां महाधिवेशन और २७ वीं सभा ने नया नतृत्व चयन किया है । कुमार कार्की की अध्यक्षता में २५ सदस्यीय कार्यसमिति का चयन किया गया है ।
मिली जानकारी के अनुसार संघ के महासचिव में कृष्ण प्रसाद अधिकारी ,सचिव में रुक्मिणी सेढाई ,रामशरण तिमल्सिना ,पवन कुमार अग्रवाल ,सुमित प्रधान ,कोमलसुन्दर श्रेष्ठ और दुर्गाबहादुर गौतम निर्वाचित हुए हैं । इसी प्रकार सहसचिव में जयकृष्ण शर्मा ,सुरेन्द्र पौडेल ,हरिराम डाँगी निर्वाचित हुए हैं । कोषाध्यक्ष में सोभित थापा और सहकोषाध्यक्ष में चिपबहादुर थापा और सदस्य में निरन्जन लगायत की एक वर्किङ्ग समिति बनाई गई है ।
मौके पर संचारमन्त्री मोहनबहादुर बस्नेत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई तथा शुभकामना देते हुए कहा कि व्यवसायी ईमानदार होने की वजह से कर भुगतान में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है ।
नेपाक व्यापार संघ के संस्थापक अध्यक्ष रूवयनाथ कोइराला ने देश में आर्थिक समृद्धि हासिल करने के लिए राज्य और व्यापारियों की अहम भूमिका होने की जानकारी दी । इसी प्रकार नेपाल व्यापारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुमार कार्की ने व्यापारियों को संगठित करने की प्रतिबद्धता जतायी ।


