Mon. Oct 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देउवा भारत के सामने गिडगिड़ाए हैं : ओली

 

काठमांडू, १० भाद्र ।
प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपीशर्मा ओली ने प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा के ऊपर गम्भीर आरोप लगाए हैं । ओली का कहना है कि प्रधानमन्त्री देउवा ने भारत जाकर अपनी देश और सार्वभौम सांसद को अपमान किया है । उन्होंने कहा है– ‘संविधान संशोधन नेपाल की आन्तरिक मामला है । यहां के संसद जो निर्णय लेता है, वह सर्वमान्य होता है । इसमें भारत का कोही भी लेनादेना नहीं है । लेकिन देउवा ने भारत जाकर संविधान संशोधन के लिए प्रतिवद्धता जताया है, हमारे संसद ने जो फैसला किया है, उसको दखलअंदाजी किया है । यह हमारे लिए खेदजनक है ।’ नियमित उपचार के लिए बैकक प्रस्थान के क्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ओली ने यह बात कहा है ।
उन्होने आगे कहा– ‘क्षमायाचना मांगते हुए देउवा, भारत के सामने गिडगिडाए हैं । देउवा ने कहा ह– प्रभु मैंने कोशीश किया, लेकिन सफल नहीं हो सका, मुझे माफी कीजए । इसतर देउवा ने हमारा बेइजत किया है ।’
अध्यक्ष ओली का मानना था कि देउवा ने राष्ट्रीय स्वाभिमान को इन्कार किया है और असान्दर्भीक विषय को भारत के सामने रखा है । स्मरणीय है, गत विहीबार हैदरावाद आउस में आयोजत पत्रकार सम्मेलन में प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा था कि दो तिहाई बहुमत जुटाकर संविधान संशोधन किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com