Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अब जनकपुर भी बनेगा महानगरपालिका

 

जनकपुर, १३ भाद्र ।
सरकार ने जनकपुर उप–महानगरपालिका को महानगरपालिका बनाने की तैयारी किया है । फोरम लोकतांत्रिक के महामंत्री भारतेन्दू कुमार मल्किक ने यह दावा किया है । चुनावी तैयारी में वीरगंज पहुंचे मल्लिक ने वहां कुछ पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह खुलासा किया है । मल्लिकका ने दावा किया है कि संघीय मामिला मंत्री विजय कुमार गच्छदार इसकी तैयारी में लगे हुए हैं, अब कुछ ही दिन में इसका घोषणा होने वाला है ।

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन : मतदान का समय फिर से आगे बढ़ा


स्मरणीय है, २ नं. प्रदेश, इस वक्त चुनावी माहौल में रंगा हुआ है, सभी जगह निर्वाचन कार्यालय भी स्थापना हो चुका है और अधिकांश दलों ने उम्मीदवार भी तय कर चुके है । ऐसी ही अवस्था में सत्तारुढ़ दल फोरम लोकतान्त्रिक के महामंत्री मल्लिक ने यह खुलासा किया है कि जनसंख्या और अन्य स्थानीय तह को फेरबदल किए बिना ही उप–महानगरपालिका को महानगरपालिका में परिणत किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *