Mon. Oct 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारिश से बदहाल मुम्बइ की गति रूकी

 

मुंबई 30अगस्त

 

 मंगलवार को भारत की आर्थिक राजधानी में हुए मूसलाधार बारिश के बाद पूरे महानगर में जनजीवन रुक सा गया है। इस हालात में मुंबईवासियों ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपनी दरियादिली दिखाई है। हजारों लोग, सामाजिक संगठन, हाउसिंग सोसाइटी, गुरुद्वारा, मंदिर, मस्जिद और दरगाह, गिरजाघर और एनजीओ ने अपने स्तर पर लोगों की हर संभव मदद की।

मदद के लिए सोशल नेटवर्किंग साइट्स व्हाट्सअप, ट्विटर और फेसबुक जैसे माध्यम का सहारा लिया गया। एसएमएस की मदद से भी लोगों को सहायता पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। हजारों सैनिकों ने सड़कों पर पहुंचकर लोगों को चाय और नाश्ते उपलब्ध करवाए। इस दौरान कुछ लोगों ने पीड़ितों को अपने रिश्तेदारों को फोन करने के लिए अपने मोबाइल फोन और चार्जर भी दिए। इस नेक काम में कई सरकारी और निजी कार्यालयों ने भी मदद की।

यह भी पढें   बिम्सटेक की बैठक से पहले गृहमंत्री सुधन गुरुङ ने उद्योगपतियों और कारोबारियों से की चर्चा

सभी तरह के छोटे-बड़े कार्यालय, बॉम्बे हाईकोर्ट सहित अन्य अदालत, भारतीय नौसेना, कॉरपोरेट्स कंपनियां, कॉल सेंटर, कारखानों और यहां तक कि दुकानें भी बारिश में फंसे लोगों के लिए शरणार्थी केंद्र बन गए। रेलवे के प्रमुख स्टेशन, राज्य परिवहन डिपो और यहां तक कि छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी हजारों लोगों के लिए विश्रामस्थल बन गया है। इस एक दिन की बारिश ने लोगों को 2005 के मुंबई बाढ़ की याद दिला दी जब एक ही दिन में 900 मिमी बारिश हुई थी। शहर, उपनगरों के कई रेस्तरां और होटलों में लोगों को निशुल्क चाय, कॉफी, पानी और नाश्ते वितरित किए गए। कई जगहों पर डिब्बाबंद खाद्य सामानों का वितरण किया गया। भारतीय नौसेना के कर्मचारियों ने भी प्रभावित लोगों के बीच खाद्य पदार्थों के पैकेट का वितरण किया। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गलगली ने बताया, पूरे शहर में लोग बारिश पीड़ितों की मदद के लिए सक्रिय हैं।

यह भी पढें   दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर नहीं रहे,75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बॉलीवुड भी इस दिशा में पीछे नहीं
अभिनेता बोमन ईरानी ने दादर पारसी कॉलोनी, दादर गुरुद्वारा, सैंटेरिया, हॉल और अन्य स्थानों में फंसे हुए लोगों को मैसेज के माध्यम से आश्रयस्थल की जानकारी देकर उनकी मदद की। गणेशोत्सव पंडालों को भी आश्रयस्थल बना दिया गया। हजारों व्यक्तियों ने व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से मदद स्वरुप लोगों को गर्मजोशी से अपने घर पर आमंत्रण दिया। शिवसेना, भाजपा और अन्य पार्टियों के लोगों ने भी राहत कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com