चीन के सहयोग में लुम्बिनी तक यातायात सेवा : परराष्ट्रमन्त्री कृष्णबहादुर महरा
काठमांडू, १५ भाद्र ।
परराष्ट्रमन्त्री कृष्णबहादुर महरा ने बताया है कि चीन के सहयोग में लुम्बिनी तक यातायात सेवा सञ्चालन होने जा रहा है । मन्त्री महरा के अनुसार यातायात सञ्चालन के खातिर आवश्यक पूर्वाधार के लिए चीन के साथ बातचीत हो रहा है । चिनियां भाषी पथ प्रदर्शकों की संगठन द्वारा काठमांडू में विहीबार आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए उन्हों ने यह बात बताया है । स्मरणीय है– लुम्बिनी तक रेल मार्ग निर्माण के लिए नेपाल ने चीन के साथ प्रस्ताव रखता आ रहा है । उसी प्रस्ताव को मुर्त रुप देने के लिए यह प्रयास हो रहा है ।
कार्यक्रम में बोलते हुए चिनियां राजदूत यु हङ ने कहा है कि पर्यटकीय क्षेत्र विकास के लिए चीन उत्सुक है और इसके लिए नेपाल को सहयोग भी करना चाहता है । राजदूत हङ ने कहा– ‘पर्यटन क्षेत्र सुधार के लिए पर्यटक सुरक्षा, आधारभूत पूर्वाधार निर्माण और पर्यटकीय क्षेत्र प्रचार–प्रसार में जोड़ देना चाहिए ।’ बताया जाता है कि चीन से वार्षिक १२ करोड़ २० लाख से ज्यादा लोग पर्यटकों के रुप में विदेश भ्रमण में जाते हैं । उसमें से मुश्किल से ९० हजार पर्यटक नेपाल आते हैं ।


