Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ब्लू व्हेल गेम की एडमिन 17 साल की लड़की गिरफ्तार, अब तक १३० बच्चाें की जान इस गेम ने ली ।

 

२ सितम्बर

 

 ब्लू व्हेल गेम की एडमिन 17 साल की लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रूस की रहनेवाली है। यह गेम दुनियाभर में अब तक 130 बच्चों की जान ले चुका है। रूसी पुलिस ने एक वीडियो फुटेज जारी किया है, जिसमें उसके कमरे पर छापेमारी दिखाया गया है। लड़की पर आरोप है कि ब्लू व्हेल चैलेंज गेम के पीछे उसी का हाथ है। लड़की यह खेल खेलने वाले बच्चों को धमकी देती थी कि अगर उसने ब्लू व्हेल टास्क पूरा नहीं किया, तो वह उसे और उसके परिवार का खून कर देगी।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं गिरफ्तार

ब्लू व्हेल चैलेंज उन्हीं लोगों को अपना शिकार बनाता है, जो तनाव से जूझ रहे होते हैं और आत्महत्या करने के बारे में सोचते हैं। लॉग-इन करने के बाद बच्चों को 50 दिनों का टास्क दिया जाता है, जिनमें खुद को नुकसान पहुंचाना और अकेले में डरावनी फिल्में देखना भी शामिल है। आरोपी लड़की मनोविज्ञान की छात्रा है और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com