दशहरा के लिए भाद्र २२ गते से अग्रिम टिकट बुकिंग, २० केजी से ज्यादा सामना ले जाने के लिए प्रतिबंध
काठमांडू, १७ भदौ ।
हिन्दू धर्मावलम्बी के लिए महान् पर्व दशहरा को लक्षित करते हुए यातायात व्यवसायियों ने भाद्र २२ गते से अग्रटि टिकट बुकिङ खुला करने का निर्णय लिया है । यातायात व्यवसायी, ट्राफिक पुलिस तथा उपभोक्ता मञ्च की संयुक्त बैठक ने यह निर्णय लिया है ।
दशहरा में विशेषतः काठमांडू लगायत देश के प्रमुख शहर से सर्वसाधारण गांव जाते हैं और यात्रु–बस में भारी भीड़ रहता है । यात्रुओं की चाप (भीड़) को लक्षित करते हुए व्यवसायी आग्रिम टिकट बुकिङ करते हैं । दशहरा के समय नियमित सञ्चालित सवारी साधन (बस, बुलेरो, माइक्रो आदि) कम पड़ जाता है । इसलिए व्यवसायी द्वारा आवश्यकता के अनुसार बसों की संख्या थप की जाती है ।
बैठक ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रति यात्रु २० केजी से ज्यादा सामान नहीं ले जा सकते हैं । यात्रुओं के साथ २० केजी तक सामानों की कोई भी शुल्क नहीं लगेगा, अगर उससे ज्यादा सामान है तो कुरियर, मालबालक सवारी अथवा अन्य कोई व्यवस्था करने के लिए कहा गया है । बताया गया है कि यात्रु बाहक सवारी साधन, यात्रुओं के अलावा अन्य कोई सामान ले जाने के लिए बाध्य नहीं है । यहां तक कि अगर कोई यात्रु बाहक सवारी साधन इस नियम को उल्लंघन कर सामान ले जाता हैं तो उसकी इजाजात पत्र भी खारिज हो सकता है ।

