Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

हेल्प मधेशी कतार चेप्टर अाैर हेल्प मधेशी केएसए सेवकाें द्वारा बाढ पीडिताें काे राहत सामग्री वितरण

 

2 सितम्बर

 

हेल्प मधेशी कतार चेप्टर और हेल्प मधेशी केएस्ए सहयोगी हाथ दिल खोलकर बाढ पीडितों की मदद कर रहे हैं । सप्तरी, सिरहा, धनुषा, महोत्तरी और रौतहट और सरलाही में में हेल्प मधेशी की भूमकिा सराहनीय रही है । विदेशों में बसे मधेशियों की संस्था है हेलप मधेशी जो समय समय पर मधेश की परेशानियों मे अपने सहयोग का हाथ बढाता रहा है । सरकार मधेश की परेशानियों में हमेशा उदासीन होती है । ऐसी हर जगह पर हेल्प मधेशी का सहयोग मिलता है । कतार से इंजीनियर वीरेन्द्र साह, देवेन्द्र मिश्रा, और सउदी अरेबिया से शिव यादव, त्रिलोक साह, रामदुलार मंडल और ऐसे ही कइ युवाओं ने विदेश में रह कर भी आपदा के इस समय में अपनी सक्रय भुमिका का निर्वाह किया है । नेपाल के हेल्प मधेशी के संयोजक त्रिभुवन सिंह के संयोजकत्व में राहत का कार्य समपनन हुआ है ।
भाद्र १५ और १६ गते महोत्तरी, सर्लाही, और रौतहट में पीडितों को राहत सामग्री बाँटी गई है । नेपाल से हेल्प मधेशी के सेवक मदन राय, फेकु मंडल, शम्भु चौधरी, रमेश साहनी आदि ने इस कार्य में बढचढ कर हिस्सा लिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *