Tue. Sep 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ईदुल अजाह बकराईद के अवसर पर साहित्यकार तथा पत्रकारों द्वारा शुभकामना आदान प्रदान

 

नेपालगन्ज,(बाके) पवन जायसवाल,२०७४ भाद्र १७ गते ।
ईस्लाम धर्मावलम्बियों के महान पर्व ईदुल अजाह (बकराईद) की अवसर पर शनिवार को साहित्यकार तथा पत्रकारों को अपने ही घर पर बोलाकर शुभकामना आदान प्रदान किया गया है।
उसी अवसर पत्रकार साहित्यकारों को बोलाकर शुभकामना आदान प्रदान पर उर्दू साहित्यकार तथा गुल्जारे अदब बाके जिला की सचिव मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरेशी ने अपने घर पर कार्यक्रम करते आ रहें है ।
मोहम्मद मुस्तफा अहसन कुरेशी के साथ में नेपाल प्रज्ञा प्रतिष्ठान के प्राज्ञ सदस्य तथा भेरी साहित्य समाज के अध्यक्ष हरि प्रसाद तिमिलसिना, अवधी साहित्यकार तथा अवधी सास्कृतिक प्रतिष्ठान के केन्दीय अध्यक्ष विष्णुलाल कुमाल, साहित्यकार तथा प्रगतिशिल लेखक संघ के अध्यक्ष इन्द्र बहादुर बस्नेत, वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके और पत्रकार पवन जायसवाल लगायत लोगों की सहभागिता में शुभकामना आदान प्रदान कि गई थी ।
इसी तरह हरेक वर्ष ईद, बकरा ईद लगायत जैसी त्योहारों में अपने मित्रों की साथ में बैठकर एक आपस में शुभकामना आदान प्रदान किया करते है । मुस्लिम समुदाय ने यह पर्व को शनिवार से लेकर ३ दिनों तक मनाते है । विश्वभरि की मुसलमान समुदाय ने हिजारी सम्वत् अनुसार यह बकर ईद मनाते है । नेपाल सरकार ने यह बकरा ईद की अवसर पर कल आइतवार को सार्वजनिक बिदा भी देने का निर्णय किया है ।

यह भी पढें   नेपालगन्ज उद्योग बाणिज्य संघ के आयोजन में १ सौ १२ लोगों ने किया रक्तदान  

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com