Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिल भुगतान के लिए केवल मुसकुराना काफी

 

शंघाई, एजेंसी। ३ सितम्बर

पूर्वी चीन के हांगझोऊ के एक रेस्तरां में नए जमाने के ग्राहकों को लुभाने के लिए तकनीक का सहारा लिया गया है। इसके तहत रेस्त्रां के बिल का भुगतान एक स्क्रीन के आगे मुस्कुराकर किया जा सकता है।

दरअसल, यहां स्माइल टू पे फेशियल रिकॉगनिशन सिस्टम लगा है। यह रेस्त्रां युम चेन का हिस्सा है जो दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेन है। युवा और टेक सेवी पी़ढ़ी को आकषिर्षत करने के लिए यह सुविधा शुरू की गई है।

यह भी पढें   भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह से फोन पर की बात, सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

फेस पेमेंट का सॉफ्टवेयर अलीबाबा समूह की कंपनी एंट फाइनेंशियल का है। ग्राहक ऑर्डरिंग किओस्क के आगे खड़े होकर और अपना फोन नंबर एंटर कर भुगतान कर सकते हैं। इससे सिस्टम को धोखा देने वालों से बचा जा सकेगा। थ्री डी कैमरा और लाइवनेस डिटेक्शन एल्गोरिदम दूसरे का फोटो या वीडियो इस्तेमाल करने से बचाता है और खाते की सुरक्षा करता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com