‘वामदेव गौतम बन रहे हैं प्रधानमन्त्री’
काठमांडू, १८ भाद्र ।
नेपाल की राजनीति में ६–६ महिना में सत्ता परिवर्तन होना, आम बात बन गयी है । वि.सं. २०४७ साल बाद की इतिहास देखे तों यहां प्रायः हर साल नयां सरकार बना है । किसी साल में तो दो सरकार भी बना है । इसलिए अब प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा की बारी खत्म हो चुका है, कोई ऐसा कहेगा तो आश्चर्य नहीं है । हां, इसी तरह का चर्चा–परिचर्चा भी शुरु होने लगा है ।

आइतबार राजधानी काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में एक नेता ने कहा है– ‘अब दशहरा के बाद नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष वामदेव गौतम प्रधानमन्त्री बन रहे हैं ।’ ऐसा कहने वाले नेता हैं– एमाले के ही रामेश्वर फुयाल । एमाले सांसद भी रहे फुयाल ने कहा है– ‘दशहरा के बाद वर्तमान सरकार परिवर्तन होने की सम्भवाना है । स्वभाविक है, उसके बाद नेकपा एमाले ही सरकार को नेतृत्व करेगा ।’ उन्होंने आगे कहा– ‘वर्तमान सरकार विघटन के बाद एमाले नेतृत्व में सरकार बनेगा, उसका नेतृत्व एमाले उपाध्यक्ष वामदेव गौतम करेंगे ।’
सांसद फुयाल का कहना है कि प्रदेशसभा और प्रतिनिसभा का घोषित चुनाव होने की सम्भावना भी कम है । उनको मानना है कि सरकार के कारण ही ऐसा हो रहा है । नेता फुयाल ने कहा– ‘सरकार समय में ही निर्वाचन सम्पन्न कराना नहीं चाहता है ।’ उन का मानना है कि अगर चुनाव कराना है तो निर्वाचन सम्बन्धी विधेयक जल्द ही पास करना चाहिए, लेकिन सरकार और नेपाली कांग्रेस ही इसमें विलम्ब कर रहे हैं ।

