जनकपुरधाम में मेयर पद साह के हाथाें में ।
२१ भदौ, जनकपुरधाम ।
ऐतिहासिक नगरी जनकपुर उपमहानगरपालिका में कयास लगाया जा रहा है कि स्थानीय सरकार का नेतृत्व साह के हाथाें सुरक्क्षित है । यहाँ सबसे अधिक जनसंख्या साह की है उसके बाद यादव अाैर झा हैं । बुधवार मेयर पद के लिए उम्मीदवाराें में सबसे अधिक साह ही हैं । इसलिए यह तय नजर अा रहा है कि साह ही मेयर पद पर काबिज हाेंगे ।
नेपाली कांग्रेस ने मनोज साह काे मेयर का उम्मीदवार बनाया है । राष्ट्रिय जनता पार्टी ने लालकिशोर साह काे उम्मीदवार बनाया है । जनकपुर में कांग्रेस अाैर राजपा के बीच मुख्य प्रतिस्पर्धी मानी जा रही है ।
एमाले ने लक्ष्मीनारायण भगत, संघीय समाजवादी फोरम ने विष्णुदेव साह काे मेयर में खडा किया है ।
माओवादी केन्द्र ने चन्द्रशेखर शाह अाैर फोरम लोकतान्त्रिक ने हंसराज साह काे जनकपुर के मेयर में उम्मीदवार बनाया है । नयाँ शक्ति पार्टी ने उमेश साह काे मेयर का उम्मीदवार बनाया है ।


