चुनाव के जरिए लोकतंत्र सुदृढ होगा : राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ७ सितंबर ।
राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने कहा— “चुनाव के जÞरिए लोकतंत्र सुदृढ होने के साथ साथ देश में राजनीतिक स्थायित्व बहाल होगा ।” आज राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. अयोधी प्रसाद यादव के नेतृत्व में आए हुए निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात में राष्ट्रपति भंडारी ने दो चरणों के स्थानीय तह चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर आयोग को धन्यवाद दिया ।
मुलाकात में प्रमुख निर्वाचन आयुक्त डॉ. समग्र निर्वाचनों की तैयारी के बारे में राष्ट्रपति को बताया था ।

