भारत में लापता हुयें चार बच्चों का सकुशल उद्धार कर नेपालगञ्ज लाया गया

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, ७ सितंबर ।
भारत के अलग अलग स्थानों में भटक रहे चार नेपाली बच्चों का उद्धार कर आज उन्हें नेपालगन्ज लाया गया है । माइती नेपाल की अगुआई में भारतस्थित नेपाली दूतावास और विभिन्न संघ संस्थाओं के सहयोग में दिल्ली, उडिसा, चण्डिगढ लगायत स्थानों से उन बच्चों का उद्धार किया गया है, जिसमें सर्लाही जिले का १३ वर्षीय अमिर तामाङ, १४ वर्षीय सुरेश रम्तेल, रोल्पा का १४ वर्षीय ऐते विक और १२ वर्षीय हेमन्त विक शामिल हैं ।

