राजनीतिज्ञ अाैर साहित्यकार वी पी काेइराला का अाज १०४ वाँ जन्मदिन
काठमाडौं, भदौ, २४

नेपाली राजनिती अाैर साहित्य के चिरपरिचित नाम वी पी कोइराला का आज १०४वाँ जन्म दिन है । वि.सं १९७१ साल भदौ २४ में उनका जन्म हुअा था । नेपाल के जननिर्वाचित पहले प्रधानमन्त्री कोइराला नेपाली राजनिती में वी पि के नाम से जाने जाते हैं अाैर साहित्य में विश्वेश्वर प्रसाद कोइराला के नाम से स्थापित हैं । साहित्य के कथा विधा में उनकी कलम सशक्त रुप में जाना जाता है । नेपाल की राजनीति में भी उनका अमूल्य याेगदान है । उनका निधन वि.सं. ०३९ साउन ६ गते हुअा था ।

