Fri. Sep 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अाचार संहिता उलंघन के अाराेप में उपप्रधान मंत्री बिजयगच्छदार अाैर जलस्राेत राज्यमंत्री से अायाेग ने स्पष्टीकरण माँगा  । 

 

काठमाडौं–९ सितम्बर

 

निर्वाचन आचारसंहिता उलंघन करने के अाराेप में उपप्रधान एवम् संघीय मामला तथा स्थानीय विकास मन्त्री विजयकुमार गच्छदार के साथ  निर्वाचन आयोग ने २४ घण्टे के भीतर स्पष्टीकरण माँगा है ।  ।

गच्छदार अाैर उनसे सम्बद्ध नेपाल लोकतान्त्रिक फोरम के नेता कार्यकर्ताअाें ने  पर्सा के वीरगञ्ज महानगरपालिका में २०–२५  गाडी अाैर एक साै से अधिक  मोटरसाइकल जुलुस निकाल कर निर्वाचन आचारसंहिता उल्लंघन  किया है । इस बात की जानकारी  आयोग ने दी है ।
मन्त्री गच्छदार द्वारा आचारससंहिता उलंघन हाेने की बात काे लेकर  कारबाही क्याें ना की जाय पूछते हुए २४ घण्टा भीतर स्पष्टीकरण  अाैर आचारसंहिता उलंघन करने के कारण गच्छदार की पार्टी की अाेर से  वीरगञ्ज महानगर के मेयर के उम्मीदवार विमलप्रसाद श्रीवास्तव   की उम्मीदवारी क्याे‌ ना रद्द की जाय पूछा गया है ।

यह भी पढें   स्वास्थ्य तथा खाद्य स्वच्छता मन्त्रालय ने दिए निर्देश

निर्वाचन आयोग ऐन २०७३ के दफा २३ के उपदफा ४ बमोजिम आचारसंहिता उलंघन करने पर उमीदवारी भी रद्द किए जाने का उल्लेख है

श्रीवास्तव राष्ट्रिय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी परित्याग कर लोकतान्त्रिक फोरम से वीरगञ्ज महानगर के मेयर में उम्मीदवार हैं ।।

इसी प्रकार आयोग ने जलस्रोत राज्यमन्त्री अमर सिंह पुन से भी  २४ घण्टे भीतर स्पष्टिकरण माँगा है । राज्यमन्त्री पुन बारा के जितपुर सिमरा उपमहानगरपालिका ११ फत्तेपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताअाें काे सरकारी गाडी में रखकर प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com