Tue. Jun 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपने ही नेता ने दिया देउवा को चेतावनी

 

काठमांडू, २५ भाद्र । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने पार्टी सभापति तथा प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा को व्यक्तिगत चरित्र सुधर करने के लिए चेतावनी दिए है । सिंह का कहना है कि पार्टी सभापति को स्वेच्छाचारी प्रवृत्ति को त्यागना होगा । सिंह ने चेतावनी दिया है कि अगर पार्टी सभापति देउवा ने अपनी चरित्र में सुधार नहीं लाते हैं तो उनके विरुद्ध प्रतिवाद होगा । वीपी स्मृति दिवस के अवसर पर आइतबार सिन्धुपाल्चोक में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नेता सिंह ने यह चेतावनी दिया है ।

यह भी पढें   महेश सम्मानचिन्ह 2026 समारोह संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का हुआ सम्मान


नेता सिहं ने कहा कि सभापति देउवा पार्टी विधान के विपरित व्यक्तिवादी सोच लेकर चल रहे हैं । उन्होंने कहा– ‘पार्टी में देउवा की मनमानी चल रही है, जिसके चलते पार्टी कमजोर हो रही है । अब यह सब हम नहीं देख सकते । इसके विरुद्ध सशक्त प्रतिवाद होगा ।’ नेता सिंह ने कहा कि पार्टी को एक बनाकर राष्ट्रीय मुद्दा में चलना चाहिए । उन्होंने आगे कहा– ‘नेतृत्व विधान के विपरित चल रहा है, उस का नकारात्मक असर जिला, क्षेत्र, नगर और गांव में पड़ रहा है ।’ उन्होंने यह दावा किया कि नेतृत्व को सुधार करने के लिए कुछ नेता लगे हुए हैं, जल्द ही परिणाम सामने आएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *