Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीनिया राजदूत द्वारा कहने पर माधव नेपाल उत्तर कोरिया गए हैं: विमलेन्द्र निधि

 

जनकपुर, २६ भाद्र । नेपाली कांग्रेस के नेता विमलेन्द्र निधि ने एमाले नेता माधव कुमार नेपाल उत्तर कोरिया जाने की वजह बताए हैं । उनका कहना है कि नेता नेपाल चिनियां राजदूत द्वारा कहने पर वहां गए है । जनकपुर में सोमबार आयोजित पत्रकार सम्मेलन में नेता निधि ने कहा– ‘राष्ट्रसंघ द्वारा उत्तर कोरिया में नाकेबंदी हो रही है, लेकिन एमाले नेता माधव नेपाल वहां जाकर आए हैं । चीन और उत्तर कोरिया के बीच गहर सम्बन्ध हैं । इसलिए माधव नेपाल को चिनियां राजदूत ने वहां भेजा है । यही से स्पष्ट होता है कि एमाले की राष्ट्रीयता कहा सं सञ्चालित है ।’

यह भी पढें   जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ गोविन्द भगवान की पूजा


नेता निधि का कहना है कि एमाले संघीयता और मधेश विरोधी पार्टी है । उन्होंने दावा किया है कि दो नम्बर प्रदेश के जनता एमाले को वोट देनेवाली नहीं है । साथ में नेता निधि ने यह भी दावा किया है कि दो नम्बर प्रदेश के कूल १३६ स्थानों में से नेपाली कांग्रेस १०० स्थान में जीत हासिल करेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com