Thu. Jun 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दो नम्बर प्रदेश में हम लोग सौ सिट में जीत हासिल करेंगे : सांसद डा. वीरेन्द्र महतो

 

सिरहा, २६ भाद्र । संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के सांसद एवं केन्द्रीय सदस्य डा. वीरेन्द्र महतो ने कहा है कि दो नम्बर प्रदेश में फोरम नेपाल सौ सिट जितने जा रहा है । सिरहा में सोमबार आयोजित कार्यक्रम में उन्होने कहा– ‘१३६ सिटों में से हम लोग सौ (१००) सिट में जीत हासिल करेंगे ।’


सांसद महतो ने कहा कि फोरम नेपाल ने पूरे आठ जिलों में चुनावी सर्वेक्षण किया है । सर्वेक्षण अनुसार फोरम नेपाल सौ सिट के करिब है । उन्होंने आगे कहा– ‘हां, यह अनुमानित सर्वेक्षण है । सौ सिटों में जीत हासिल होगा या नहीं, यह तो निश्चित नहीं है । हमारे तरह ही अन्य पार्टी भी सौ सिटों का दावा कर रही हैं । इसलिए चुनावी परिणाम क्या हो सकता है, यह तो प्रतीक्षा की विषय है ।’
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए सांसद यादव ने कहा कि नेकपा एमाले मधेश विरोधी पार्टी है । उनका कहना है कि एमाले के कारण ही संविधान में संशोधन नहीं हो पाया है । उन्होंने कहा– ‘संविधान को सर्वस्वीकार्य बनाने के लिए प्रमुख दलों के बीच सार्वजनिक प्रतिबद्धता हुई थी, लेकिन जब संशोधन का समय आया तो एमाले ने धोका दिया । इससे प्रमाणित होता है कि एमाले मधेश विरोधी पार्टी है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed