मंत्रियाें की बढती संख्या के साथ ही देश पर वार्षिक डेढ अरब का अतिरिक्त भार
काठमान्डाै १२ सितम्बर
प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने अस्वभाविक रूप में मन्त्री की संख्या बढाकर ५४ कर दिया है जिसके कारण प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय काे नियमित बजट से वेतन देना कठिन हाे रहा है । ४० मंत्री के लिए बने वार्षिक बजट में ५४ काे वेतन देने के लिए दस कराेड रुपया अाैर चाहिए क्याेंकि एक मंत्री पर करीब दाे कराेड का खर्च अाता है ।
देउवा नेतृत्व के मन्त्रिपरिषद् में २४ ताे राज्यमन्त्री ही हैं । प्रधानमन्त्री तथा मन्त्रिपरिषद् कार्यालय के अनुसार मन्त्रालय में राज्यमन्त्री का काेई खास काम नही हाेता है उनका अधिक समय जिला भ्रमण अाैर अनुगमन में ही गुजरता है । राज्यमन्त्री की संख्या अधिक हाेने के कारण अनुगमन खर्च दाेगुना हाेने की जानकारी कार्यादय ने दी है ।
एक मन्त्री के बढने से उसके सभी खर्च काे देखते हुए वार्षिक दाे कराेड का खर्च भार बढता है । ५४ मन्त्री के तलब-भत्ता अाैर मन्त्री के अधिक सुविधा में ही देश काे वार्षिक डेढ अर्ब से अधिक बढी खर्च उठाने की अवस्था है ।


