Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिभुवन विवि के उपकुलपति प्रा.डा. तीर्थ खनियाँ का नाम भी काँग्रेस अन्तरघातियाें में शामिल

 

१३ सितम्बर

स्थानीय तह निर्वाचन में अपने उम्मीदवार के विरुद्ध घात करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता की सूची में त्रिभुवन विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रा.डा. तीर्थ खनियाँ भी शामिल हैं । कांग्रेस महासमिति सदस्य  खनियाँ ने चितवन में पार्टी के उम्मीदवार के विरुद्ध अन्तर्घात करने की शिकायत दर्ज हुइ थी ।

कांग्रेस के अनुशासन समिति ने प्रारम्भिक अनुसन्धान के बाद  डा. खनियाँ के साथ  स्पष्टीकरण माँगने का निर्णय किया है । अाज के नयाँ पत्रिका में यह समाचार प्रकाशित है ।

यह भी पढें   वरिष्ठ पत्रकार युवराज गौतम का निधन

रमेश रिजाल नेतृत्व की अनुशासन समिति ने दर्ज शिकायत पर छानबीन करते हुए  अन्तर्घात आरोपी से स्पष्टीकरण माँगने की प्रक्रिया अागे बढाई है ।

प्रदेश नम्बर १, ३, ४, ५, ६ अाैर ७ के स्थानीय निर्वाचन में अपने आधिकारिक उम्मीदवार काे हराने में भूमिका खेलने वाले दाे  साै ५० लाेगाें के उपर समिति ने जाँच प्रक्रिया अागे बढाई है ।  अाैर नेता तथा कार्यकर्ता पेसेवर राजनीतिकर्मी हाेने पर भी खनियाँ देश के सबसे बडे   विश्वविद्यालय के नेतृत्वदायी प्राज्ञ हैं। किन्तु, वाे भी राजनीतिक कार्यकर्ता बने हैं अाैर अाज  पार्टी का अनुशासन न मान कर  कठघरा में खडे हैं ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़: अपनों की तलाश में भटकते परिजन, डीएनए (DNA) रिपोर्ट पर टिकी आखिरी उम्मीद

स्पष्टीकरण प्राप्त हाेने के बाद अनुशासन समिति अाैर भी अधिक अनुसन्धान कर दोषी के उपर कारबाही की प्रक्रिया अागे बढाएगी । प्रमाण मिलने पर िनष्काशित भी किया जा सकता है यह जानकारी  ‘समिति सदस्य सुरेन्द्र पाण्डे ने दी है ।

समिति बैठक ने समिति के सचिव पद में कांग्रेस केन्द्रीय कार्यालय के सचिव केशव रिजाल काे  नियुक्त किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com