Wed. Oct 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एप्पल का आइफोन १० , आइफोन ८ और ८ प्लस नेपाली बाजार में

 


भाद्र २८ । एप्पल ने एक साथ तीन नए माडल के स्मार्टफोन आइफोन १० , आइफोन ८ और ८ प्लस नेपाली बाजार में लांच किया है । एप्पल कम्पनी के कार्यकारी टीम कुक ने कल रात एप्पल मुख्यालय में आयोजित एक भब्य समारोह में एप्पल के तीनों नए ब्राण्ड स्मार्टफोन का लांच किया है ।
मिली जानकारी के अनुसार आइफोन १० में फेस आइडी तकनीक शामिल किया गया है । इसके साथ- साथ १२ मेगापिक्सेल के दो कैमरा भी रखा गया है ।वायरलेस चार्जिंगयुक्त इस फोन में ३० मिनट में ५० प्रतिशत चार्ज होने का दावा किया गया है । ६४ जीवी के आइफोन की कीमत ९ सौ ९९ अमेरिकी डालर से शुरुआत हुई है ।
इसी प्रकार मौके पर ४.७ इन्च के आइफोन ८ और ५.५ इन्च के ८ प्लस आइफोन भी लांच किया गया है । इन दोनों आइफोन में रेटिना एचडी डिस्प्ले रखा गया है । इसके साथ -साथ आइफोन ८ में एक १२ मेगापिक्सेल के एक कैमरा और ८ प्लस में दो कैमरा रखा गया है ।

यह भी पढें   दशैं में नेपाल राष्ट्र बैंक से निकले करीब एक लाख करोड़ रुपये, चलनचल्ती की मुद्रा बढ़कर 8.98 खरब रुपये हुई

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com