Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा एमाले संघीयता विराेधी है : प्रधानमंत्री देउवा

 

धनुषा–

१३ सितम्बर

Sher Bahadur Deuba
Photo: Dinesh Gole/Nagarik/Republica

नेपाली कांग्रेस के नेताअाें ने एमाले पर संघीयता विराेधी का अाराेप लगाया है ।  उन्हाेंने   दाे नम्बर प्रदेश के  मतदाताअाें से अाग्रह किया है कि एमाले काे किसी भी तरह हराया जाय क्याेंकि एमाले संघीयता एवं गणतंत्रविराेधी है ।  । जनकपुर में बुधबार हुए चुनावी सभा काे सम्बोधन करते हुए पार्टी सभापति शेरबहादुर देउवा से लेकर नेतृ लिला कोइराला सब ने एमाले पार्टी  पर गणतन्त्र अाैर संघीयता विरोधी पार्टी  का अाराेप लगाते हुए एमाले काे चुनाव में पराजित  नहीं करने पर संघीयता खाेने की बात कही ।
क्याम्पस चोक में हुए  चुनावी सभा में सभापति एव प्रधानमन्त्री  शेरबहादुर देउवा ने कहा कि एमाले संघीयता विरोधी है जिसके कारण संविधान संशोधन सम्भव नही‌ हाे सका । उन्हाेंने कहा कि,‘ यदि एमाले संघीयता का पक्षधर हाेता ताे वह संविधान संशोधन का विराेध नहीं करता  ।’ देउवा ने एमाले  काे राष्ट्रविरोधी दल के रुप में  स्थापित कहा ।  नेता विमलेन्द्र निधी ने  एमाले के कुछ नेताअाें के चीन जाकर संघीयता हटाने की गुहार लगाने की बात कही । अाैर कहा कि इसका प्रमाण भी है । यह बात स्पष्ट करती है कि एमाले संघीयता विराेधी है ।  निधी ने एमाले पर पुर्व राजा के साथ मिलकर  गणतन्त्र समाप्त करने का आरोप  भी लगाया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *