Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले राष्ट्रियता के नाम पर देश विखण्डन करना चाहतें हैं : प्रधानमंत्री देउवा

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ सितंबर ।

प्रधानमन्त्री एवं नेपाली कांग्रेस के सभापति शेर बहादुर देउवा ने कहा की मधेशी जनता को अधिकार सम्पन्न बनाने के लिए संविधान का संशोधन जÞरुरी हैं और इसके संशोधन के लिए काँग्रेस भरसक प्रयास करेगी ।

नेपाली कांग्रेस बारा द्वारा आज कलैया में आयोजित चुनावी सभा का सम्बोधन करतें हुए प्रधानमन्त्री देउवा ने कहा की नेपाली कांग्रेस ने मधेश की हि भूमि में जन्म लिया हैं और अब मधेशी जनता के हक अधिकार की रक्षा की जिम्मेदारी भी काँग्रेस को ही उठानी होगी ।

प्रधानमन्त्री देउवा ने एमाले पर राष्ट्रियता के नाम पर देश का विखण्डन करने का आरोप लगाते हुए कहा की मधेशी जनता अब चुनाव के माध्यम से ऐसे विखण्डनकारीयों को पीछे हटाएगी ।

उन्होंने प्रदेश नम्बर २ में नेपाली कांग्रेस के पहली पार्टी के तौर पर स्थापीत होने का दावा भी किया और कहा कि स्थानीय तह के तीसरे चरण के चुनाव से मधेश विकास और सम्बृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com