Mon. Oct 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ट्युनेशिया, मुस्लिम महिलाएँ अब अपनी मरजी से शादी कर सकेंगी

 

ट्यूनिस। १६ सितम्बर

 

ट्यूनिशिया में एक पुराना कानून समाप्त हो गया है। अब यहाॅं पर महिलाऐं अपने हमसफर को अपनी मर्जी से चुन सकेंगी। नियम के अनुसार काई भी मुस्लिम महिला गैर मुस्लिम से शादी नहीं कर सकती थी मगर, अब इस नियम को बदल दिया गया है। नियम के अनुसार यदि किसी गैर मुस्लिम युवक को मुस्लिम महिला से शादी करना होती थी तो, उसे पहले इस्लाम कबूल करना पड़ता था। जिसके बाद महिला को धर्म परिवर्तन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होता था।

गौरतलब है कि, यह राष्ट्र मुस्लिम बाहुल्य है। महिलाओं को इस तरह का अधिकार मिलने से हर कहीं प्रसन्नता है। हालांकि महिलाओं से जुड़ी खतना प्रथा पर रोक की मांग की जा रही है।यहाॅं पर महिलाओं से जुड़े कानूनों में अब परिवर्तन हो रहे हैं, पहले कुछ मामलों में ऐसा हुआ है कि यदि बलात्कार पीड़िता से अपराधी शादी कर लेता था तो उसकी सजा समाप्त हो जाती थी। यहाॅं बहुविवाह पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब कई मसलों पर महिलाओं से जुड़े कानूनों में फेरबदल की मांग की जा रही है। महिलाओं द्वारा शादी किए जाने के इस मामले में 1973 के कानून को समाप्त करने में राष्ट्रपति एस्बेसी का महत्वपूर्ण योगदान है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com