Tue. Jul 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारिश के लिए बिना कपडाें के खेती

 

१८ सितम्बर

भारत के कई इलाकों में सूखे की समस्या हमेशा बनी रहती है। जिसकी सीधी मार किसानों पर पड़ती है। भारत में हर चीज़ को देवताओ से जोड़ के देखा जाता है और बारिश के देवता हैं भगवान इन्द्र।ऐसे में कई बार उनको मनाने के लिए लोग यज्ञ करते हैं, पूजा करते हैं लेकिन बारिश के लिए बिहार में किसानों ने इस समस्या का बहुत ही अजीबो गरीब हल निकाला है।किसान अपनी कुंवारी लडकियों से खेतों में बिना कपडों के नंगे बदन हल चलवा रहे हैं। वो भी इसलिए क्योंकि उनका मानना है की इससे बारिश के देवता को शर्मिंदा किया जा सकता है और बारिश करने के लिए उन्हें मजबूर किया जा सकता है।इन इलाकों में मानसूनी बारिश की जबरदस्त जरूरत है ताकि खेतों में बुवाई की जा सके। ग्राम पंचायत अधिकारी उपेंद्र कुमार ने बताया की बिहार के खेतों में सूर्यास्त के बाद देवताओं का आह्वान करने के लिए लड़कियां बिना कपड़ों के नग्न होकर खेतों को जोतती हैं और इसके दौरान वे प्राचीन भजनों का जाप भी करती हैं।ग्रामीणों का मानना है की ऐसा करने से देवता जरूर मान जाएंगे और उन्हे अच्छी फसल होगी।किसानों ने शपथ ली है कि जब तक जबरदस्त बारिश नहीं होती है, वे इस प्रथा को जारी रखेंगे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *