Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मतगणना शुरु, क्रमशः कांग्रेस, एमाले और माओवादी अग्र स्थान में

 

काठमांडू, २ आश्वीन । दो नम्बर प्रदेश में रात से ही मतगणना शुरु हो चुका है । प्रारम्भीक मत गणना में नेपाली कांग्रेस ने अग्रता लिया है । अभी तक अधिकांश स्थान में मतगणना शुरु भी नहीं हो पाया है । जहां–जहां शुरु हुआ है, वहां भी दो सौ से ज्यादा मतगणना नहीं हो पाया है । पचास से दो सौ आसपास मतगणना के प्रारम्भीक नतिजा अनुसार प्रथम स्थान में नेपाली कांग्रेस है । नेकपा एमाले सेकेण्ड और तीसरे पोजिसन में माओवादी है । राजपा और फोरम नेपाल भी कुछ स्थान में आगे है ।

यह भी पढें   दीपक भट्ट प्रकरणः अन्य वीआईपी उद्योगपतियों के नाम भी आए सामने, शेयर बाजार में हेरफेर का खुलासा


विभिन्न जिला से प्राप्त समाचार के अनुसार बारा के फोटा और बारागढी गांवपालिका में नेपाली कांग्रेस ने अग्रता लिया है । बारा के ही देवताल में माओवादी केन्द्र आगे है । इसीतरह सिरहा के कल्याणपुर और महोत्तरी के बर्दिबास में कांग्रेस आगे है । बर्दिबास में माओवादी सेकेण्ड पोजिसन में हैं । सिरहा के कल्याणपुर में राजपा के उम्मीदवार सेकेण्ड पोजिसन में हैं ।
इधर धनुषा के मिथिला बिहारी नगरपालिका और सप्तरी के सप्तकोशी नगरपालिका में नेकपा एमाले ने लिड किया है । बारा के देवताल और धनुषा के गणेशनाथ चारनाथ नगरपालिका में माओवादी के उम्मीदवार आगे है । सिरहा के लक्ष्मीपुर पतारी गांवपालिका में फोरम नेपाल के उम्मीदवार आगे है ।
इसबार सामान्यतः सभी का ध्यान वीरगंज महानगरपालिका में हो रहा है, लेकिन यहां मतगणना शुरु नहीं हो पाया है । वीरगंज, जनकपुर, कलैया और जितपुर सिरमरा में बिहान ८ बजे से गणना करने की तैयारी हो रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *