Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाबा राम रहीम की हनीप्रीत बनेगी राखी सा‌ंवत

 

२० सितम्बर

डेरा सच्चा सौदा की साध्वियों से रेप के आरोप में बाबा राम रहीम जेल में बंद है और उसकी मुंहबोली बेटी कही जाने वाली हनीप्रीत लापता। लेकिन बॉलीवुड वालों को तो बैठे बिठाये मसाला मिल गया है और इसी के चलते अब एक फिल्म बनाई जा रही हैं, राखी सावंत को लेकर।

बताया जाता है कि ‘ अब होंगे इंसाफ ‘ नाम की इस फिल्म की शूटिंग मंगलवार से दिल्ली में शुरू हो रही है। फिल्म में राखी सावंत हनी प्रीत के किरदार में होगी और ये फिल्म बाबा से जुड़े पूरे प्रकरण पर केंद्रित होगी। फिल्म में बाबा राम रहीम का किरदार रजा मुराद निभाएंगे जबकि इस पूरे केस की जांच करने वाले अधिकारी की भूमिका एजाज़ खान की होगी , जो बिग बॉस में हंगामा करने के कारण विवादों में रहे थे। जानकारी के मुताबिक आशुतोष मिश्रा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और इसे दिल्ली सहित कई अलग अलग जगहों पर शूट किया जाएगा। फिल्म में राखी सावंत एक आइटम सॉन्ग भी करेंगी। गौरतलब है कि कई सारी जानकारियों से ये ख़ुलासा हो चुका है कि हनीप्रीत को फिल्मों में काम करने का बेहद शौक रहा और वो बड़े सितारों के साथ काम करने की इच्छा रखती थी। बाबा राम रहीम की बनाई फिल्मों में भी वो एक्टिंग करते दिखाई दी।बाबा राम रहीम, सीबीआई कोर्ट से 20 साल की सजा पाने के बाद हरियाणा के रोहतक जेल में बंद हैं जबकि हनीप्रीत को बिहार और नेपाल की सीमा पर पुलिस तलाश कर रही है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com