Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महिलाएँ विजयादशमी पर एेसे करें श्रृंगार

 

२६ सितम्बर

 

नवरात्रि में महिलाओं में खास तरह के बदलावों को देखा जाता है। फिर वह किसी भी संस्कृति कि महिला ही क्यों ना हो। नवरात्रि के दिनों में माता को प्रसन्न करने में हर कोई लगा हुआ है।  नौ दिनों तक चलने वाला नवरात्र का त्यौहार बड़ी ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाया हैं। साथ ही इस त्याेहार के लिए जी भर कर खरीदारी की जाती है जिसमे महिलाओं के कपड़े पहनने और खाने पीने तक की सभी बातों का विशेष तौर ध्यान रखना बेहद ही जरुरी है..

यह भी पढें   दांङ में पानी की टंकी के अंदर दो शव मिले

पूजा के समय महिलाओं को जीन्स और स्कर्ट नहीं बल्कि पाैर्वात्य सभ्यता के अनुसार कपड़े पहनने चाहिए। इससे वह मर्यादा में रहेंगी और देवी का मान भी रह जायेगा।

नवरात्र में गहरे रंग छोड़कर, हलके उजले रंग पहनें। इनसे मूड अच्छा बन जाता है और पहनने व देखने वाले को राहत व सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। इन्हें पहन कर आप के रूप भी खिला खिला नज़र आयेगा।

त्यौहार के समय अत्यधिक मेकअप करने से आपका फेस बूढा नज़र आने लगता । इसलिए हल्का सा फाउंडेशन या पाउडर और काजल-बिंदी लगा लें। ज़्यादा मेकअप पोतने से कोई खूबसूरत नहीं बनता। असली खूबसूरती तो प्राकृतिक रहने में ही होती है।नवरात्र की पूजा में आपको प्रार्थना आदि करना पड़ता है और ज़रूरत पड़ने पर बाहर जाना भी पड़ सकता है। इसलिए ज़्यादा भारी आभूषण न पहनें। हलके फुल्के चेन पहन सकती हैं। ध्यान रहे की वह फैशनेबल भी लगे और आपको चलने-फिरने में दिक्कत न हो।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *