मोरंग : न्याय संपादन के काम की गति तिब्र, न्यायालय के प्रति लोगों का झुकाव बढा

हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, २९ सितंबर ।
जिला अदालत मोरंग के सेवाग्राही के लिए न्याय संपादन के काम की गति बढाने के बाद न्यायालय के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ने लगा है ।
विगत में एक मुकदमे के फैसले के लिए साल भर इंतजार करने की नौबत थी, वहीं अब हफ्ते भर में ही मुद्दे का किनारा लगाने के हिसाब से काम किया जा रहा है ।

