Tue. Jul 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर टॉम ऑल्टर का मुंबई में निधन

 

३० सितम्बर

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर टॉम ऑल्टर का मुंबई में शुक्रवार को निधन हो गया। 67 साल के टॉम को स्किन कैंसर हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, टॉम का कैंसर चौथी स्टेज में पहुंच चुका था।

टॉम को मुंबई के सैफ़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। पहले ख़बर आयी थी कि टॉम को बोन कैंसर है, मगर बाद में उनके बेटे जैमी ने साफ़ किया कि टॉम को एक प्रकार का स्किन कैंसर है, जिसे स्क्वेमस सेल कार्सिनोमा कहा जाता है। ये पिछले साल भी उन्हें हुआ था, तब पता नहीं चला था और इस साल  वापस आया। बताया जाता है कि इस कंडिशन की वजह से पिछले साल टॉम का अंगूठा काटना पड़ा था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 19 जुलाई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

बता दें इंडियन-अमेरिकन एक्टर टॉम ऑल्टर का जन्म मसूरी में हुआ था और उनकी परवरिश भी वहीं हुई। उन्होंने 1976 की धर्मेंद्र की फ़िल्म ‘चरस’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। आम दर्शक के ज़हन में उनकी याद ऐसे एक्टर के रूप में है, जो फ़िल्मों में ‘अंग्रेज’ का किरदार निभाता था। हालांकि टॉम ऑल्टर का परिचय इससे कहीं ज़्यादा है। उन्होंने लंबा वक़्त थिएटर को दिया है और छोटे पर्दे पर भी टॉम ने काम किया है।

यह भी पढें   काठमांडू का माइतीघर क्षेत्र जलमग्न

टॉम इसी साल मई में रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘सरगोशियां’ में नज़र आये थे। इस फ़िल्म को इमरान ख़ान ने डायरेक्ट-प्रोड्यूस किया था। हिट प्ले ‘ग़ालिब इन दिल्ली’ में उन्होंने मिर्ज़ा ग़ालिब का किरदार निभाया है। 2008 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री से नवाज़ा था। इस दिग्गज कलाकार और बेहतरीन इंसान को श्रद्धांजलि।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *