तास खेलने वाले एक दर्जन व्यक्ति काे नगद सहित प्रहरी ने हिरासत में लिया
विराटनगर– मोरङ के सुन्दरहरैचा–३ से तास खेलने वाले एक दर्जन व्यक्ति काे नगद सहित प्रहरी ने हिरासत में लिया है ।
स्थानीय फडिन्द्र अधिकारी के घर में तास खेलते अधिकारी सहित महेन्द्र भण्डारी, डिकेश दाहाल, दीपक कार्की, पुनम फुयाँल, युगल राई, कुमार ढकाल, कमल ढुङ्गाना, वृहस्पति फुयाँल, मिङमा शेर्पा, पदम अधिकारी अाैर कोजय राई काे हिरासत में लिया है । जिला प्रहरी कार्यालय विराटनगर ने जानकारी दी है ।
उनके पास से रु ४५ हजार ४४५ समेत प्रहरी ने बरामद किया है ।

