Sun. Jun 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति भंडारी ने किया ज्येष्ठ नागरिक को सम्मान और मर्यादा देने का आह्वान

 


हिमालिनी डेस्क
काठमांडू, १५ आश्विन ।
राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने सभी को ज्येष्ठ नागरिक को सम्मान और मर्यादा देने का आह्वान किया है । अंतरराष्ट्रीय ज्येष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर आज शुभकामना संदेश के जारि राष्ट्रपति भंडारी ने ज्येष्ठ नागरिकों के सुख, शांति और सम्मानजनक जीवन यापन के लिए शुभकामना व्यक्त की है ।

इसी तरह प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउवा ने भी विभिन्न उतार–चढ़ाव पार करते हुए असीम ज्ञान, इल्म और अनुभवों को संजोए हुए सभी के अभिभावक के रूप में रहे सभी माँओं पिताओं और ज्येष्ठ नागरिकों के प्रति शुभकामना व्यक्त की है ।

यह भी पढें   गोविन्द बहादुर बटाला ने अदालत में किया आत्मसमर्पण, डिल्लीबजार कारागार भेजे गए

आज जारी किए गए अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है— “सदियों से चले आ रहे अपने से बड़ों को आदर और सम्मान देने के संस्कार को जीवित रखना हम सभी का कर्तव्य है ।”

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed