Sun. Aug 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री देउवा की कुर्सी संकट में ! अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी !!

 

काठमांडू, २१ आश्वीन । वर्तमान सरकार में शामील माओवादी के शीर्ष नेता कह रहे हैं कि प्रधानमन्त्री देउवा के विरुद्ध कोई भी ‘एक्सन’ नहीं लिया जाएगा, चुनाव सम्पन्न होने तक देउवा सरकार ही कायम रहेगा । लेकिन नेकपा एमाले के कुछ नेता प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा के विरुद्ध संसद में अविश्वास की प्रस्ताव पंजीकृत कराने की तैयारी में लगे हैं । समाचार स्रोतका कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव पंजीकृत कराने के लिए एमाले, माओवादी केन्द्र और अन्य कुछ दलों के बीच हस्ताक्षर संकलन अभियान भी चल रहा है । समाचार स्रोतका कहना है कि इसका नेतृत्व एमाले नेता वामदेव गौतम कर रहे हैं ।

यह भी पढें   तराई की तपिश: तनाव के पीछे छिपा मास्टरप्लान : डॉ. विधुप्रकाश कायस्थ


वाम गठबंधन की ओर से क्यों इस तरह का विरोधभाष बातें हो रही है ? समाचार स्रोतों का मानना है कि जब प्रधानमन्त्री देउवा ने माओवादी मन्त्रियों को बर्खास्त करने की तैयारी की, तब वाम गठबंधन की ओर से भी उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की तैयारी की गई है । बताया गया है कि अगर वाम गठबंधन की ओर से आश्विास प्रस्ताव की तैयारी नहीं होती थी, तो शुक्रबार ही देउवा माओवादी मन्त्रियों को बर्खास्त करनेवाले थे । बताया गया है कि जब देउवा माओवादी मन्त्रियों को बर्खस्त करेंगे, तब संसद में अविश्वास प्रस्ताव भी पंजीकृत किया जाएगा । इसीलिए कुछ लोगों ने देउवा को सुझाव भी दिया है कि प्रथम चरण के उम्मीदवार बनोनयन के बाद ही माओवादी मन्त्रियों को बर्खास्त करना उपर्युक्त रहेगा ।
दूसरी बात यह भी है कि कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित लोकतान्त्रिक गठबंधन में जब संघीय समाजवादी फोरम और राजपा ने सहभागी होने से इन्कार किया, तबसे प्रधानमन्त्री देउवा में बेचैनी भी बढ़ रही है । समाचार स्रोतों को मानना है कि अगर अविश्वास प्रस्ताव पंजीकृत होगा तो कुर्सी छोड़ना भी पड़ सकता है, इसमें देउवा सशंकित हो रहे हैं । इसीलिए उन्होंने गोरखापत्र संस्थान के महाप्रबंधक और चलचित्र विकास बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए सञ्चारमन्त्री मोहनबहादुर बस्नेत को दबाव भी दिया है । बताया गया है कि शुक्रबार ही प्रधानमन्त्री देउवा ने मन्त्री बस्नेत को यह दबाव दिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com