Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजपा तथा फोरम नेपाल, पहाड में भी उम्मीदवारी देने की तैयारी में !

 

काठमांडू, २२ आश्वीन । आगामी प्रदेशसभा तथा प्रतिनिधिसभा चुनाव में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल और राजपा (राष्ट्रीय जनता पार्टी) नेपाल ने पहाड़ी इलाकों के निर्वाचन क्षेत्र में भी उम्मीदवारी देने की तैयारी शुरु किया है । इसके लिए कांग्रेस नेतृत्व के लोकतान्त्रिक गठबन्धन से बात हो रही है । फोरम नेपाल और राजपा सम्मिलित गठबंधन का मानना है कि तराई–मधेश के २० जिला में दो तिहाई निर्वाचन क्षेत्र इस गठबंधन को मिलना चाहिए, बांकी एक तिहाई निर्वाचन क्षेत्र लोकतान्त्रिक गठबंधन को मिल सकता है । और पहाड में भी नेपाली कांग्रेस द्वारा सहयोग मिलनी चाहिए, तो लोकतान्त्रिक गठबंधन को सहयोग करने के लिए फोरम नेपाल और राजपा तैयार है ।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल कर रहे हैं पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा


फोरम नेपाल और राजपा ने मांग किया है कि पूर देश में एक तिहाई निर्वाचन क्षेत्र इन दो दलों को मिलना चाहिए । बांकी दो तिहाई निर्वाचन क्षेत्र में लोकतान्त्रिक गठबंधन को सहयोग करने के लिए फोरम नेपाल और राजपा तैयार है । इसी वार्गेनिङ के साथ आज आइतबार फोरम नेपाल, राजपा और नेपाली कांग्रेस के बीच विचार–विमर्श हो रहा है । विचार–विमर्श तथा वार्गेनिङ का नतीजा क्या होगा, यह अभी नहीं कहा जा सकता । स्मरणीय है, लोकतान्त्रिक गठबंधन में कांग्रेस, फोरम नेपाल, राजपा लगायत ६ राजनीतिक दल आबद्ध है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com