Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली कांग्रेस और फोरम लोकतान्त्रिक बीच पार्टी एकता तय

 

काठमांडू, २३ आश्वीन । नेपाली कांग्रेस और विजय गच्छदार नेतृत्व के लोकतान्त्रिक फोरम बीच पार्टी एकता होने जा रहा है । दोनों पार्टी के शीर्ष नेताओं के बीच इस में सहमति हो चुका है । समाचार स्रोतका कहना है कि आज साम ४ बजे एक पत्रकार सम्मेलन कर इसका औपचारिक घोषणा होने जा रहा है ।
प्रदेशसभा और प्रतिनिधिसभा निर्वाचन को लक्षित कर कांग्रेस नेतृत्व में विभिन्न दलों के बीच लोकतान्त्रिक गठबंधन निर्माण हो रहा है । ऐसी ही अवस्था में फोरम लोकतान्त्रिक भी उक्त गठबंधन में शामील था । लेकिन पार्टी अध्यक्ष विजय गच्छदार ने चुनाव से पहले ही पार्टी एकता करने का निर्णय लिया है ।

यह भी पढें   अस्तित्व बचाने की लड़ाई में ‘भैया–भाभी’ कांग्रेस !: लिलानाथ गौतम


गच्छदार की राजनीतिक पृष्ठभूमि नेपाली कांग्रेस से ही जुड़ी है । गच्छदार मधेश आंदोलन (वि.सं. २०६४) के बाद कांग्रेस छोड़ कर उपेन्द्र यादव नेतृत्व के तत्कालीन मधेशी जनअधिकार फोरम में प्रवेश किया था । बाद में उन्होंने अपने ही नेतृत्व में फोरम लोकतान्त्रिक निर्माण किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com