Tue. Aug 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाली महिलाओं के लिए भारत में एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम का आयोजन

 

नेपाली महिलाओं के लिए १२ दिनों का एक्सपोज़र विजिट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था | इसके अन्तर्गत नेपाल के महिलाओं को  राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में इंटरेक्शन कराया गया था |

इसमें १४ महिलाएं तौलिहवा से आयीं थी | ये महिलाये दिल्ली में सुलभ अन्तर्राष्ट्रीय संस्थान के संस्थापक डा. बिन्देश्वरी पाठक से भेंटघाट की | इनके साथ नेपाल के राजदूत की पत्नी श्रीमति मिथिला उपाध्याय भी थी | सभी ने सुलभ द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम के साथ साथ दक्षता विकास का अध्ययन किया | इस अवसर पर पद्मभुष्ण बिन्देश्वरी पाठक ने साल और सारी से सम्मान भी किया |

यह भी पढें   क्या प्रधानमंत्री बालेन भारत का दौरा करेंगे

राजस्थान में महिलाओं की समस्या पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया था जिसमे ये सभी महिलाये भाग लीं | सेमिनार का आयोजन दक्षिण एसिया अध्ययन केंद्र द्वारा किया गया था | इसका व्यवस्थापन संस्था के निर्देशक शशि पाध्याय और डा. बी सी उप्रेती द्वारा किया गया था | सेमिनार में अर्थ , घरेलू हिंसा तथा पुलिस समस्या के साथसाथ कई अन्य विषय पर  चर्चा की गई थी | इसके अतिरिक्त महिलाओं ने कृषि , तथा किसानो की समस्या का भी अध्ययन किया था | इसके प्रोग्राम संयोजक रूचि सिंह पुरे प्रोग्राम का व्यवस्थापन किया था | इस प्रोग्राम को बीपी कोईराला भारत नेपाल फौंडेशन तथा नेपाल दूतावास नई दिल्ली द्वारा वित्तीय सहयोग प्राप्त था |

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन को मनीष झा का जवाब...सरकार में कोई अकेला नहीं होता

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com