वाम गठबंधन नेपाल का आन्तरिक मामला: भारत
काठमांडू, २७ आश्वीन । नेपाल में निर्मित वाम गठबंधन को भारत ने नेपाल का आन्तरिक मामला बताया है । एमाले, माओवादी केन्द्र और नयां शक्ति के बीच चुनावी तालमेल के संबंध में बोलते हुए भारतीय विदेश मन्त्रालय के प्रवक्ता रविस कुमार ने कहा है– ‘नेपाल के बारे में टिप्पणी करना ठीक नहीं है । यह नेपाल का अन्तरिक मामला है ।’ यह समाचार आज प्रकाशित अन्न्पूर्ण पोष्ट में है ।
रविस कुमार ने कहा है कि लोकतन्त्र और समावेशी राजनीति भारत की चाहत है, इसमें ही नेपाल में शान्ति, स्थिरता और आर्थिक समृद्धि सम्भव हो सकता है ।

