Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के पाँच चिकित्सक ‘व्याल्कलिष्ट’ में

 

काठमांडू, २८ आश्वीन । नेपाल के पाँच चिकित्सकों को इण्डोनेसिया स्थिति बाली मेडिकल जर्नल ने व्याल्कलिष्ट में रखा है । बौद्धिक चोरी के आरोप में उन लोगों को व्याल्कलिष्ट में रखा गया है । इस तरह व्याल्कलिष्ट में पड़नेवाले चिकित्सकों में काठमांडू विश्व विद्यालय के डा. मुकेशकुमार श्रीवास्तव, डा. सी. थानपरी, डा. आरके गोइत, डा. एनके यादव और डा. आरके मित्तल हैं ।


आरोपित डाक्टरों ने डॉ. भोला रिजाल, डॉ. आर. श्रेष्ठ और डॉ. भरत झा ने तैयार किया गया ‘एसोसिएसन अफ थाइराइड डाइसफङ्सन अमङ इन्फर्टाइल ओमन भिजिटिङ इन्फटिर्लिटी सेन्टर अफ ओम हस्पिटल काठमांडू नेपाल’ शोधपत्र को कॉपी कर अपने नाम में किया है । उक्त शोधपत्र सन् २०११ में डा. रिजाल के नाम में नेपाल मेडिकल जर्नल में प्रकाशित है । यही शोधपत्र उन लोगों ने कॉपी कर सन् २०१३ में इण्डोनेसिया से प्रकाशित बाली मेडिकल जर्नल में प्रकाशित किया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *