Mon. Aug 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी मन्त्री जिम्मेदारी से मुक्त, कमल थापा बने ऊर्जा मन्त्री

 

काठमांडू, ३१ आश्वीन । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने माओवादी केन्द्र से सरकार में शामील सभी मन्त्रियों को उनकी जम्मेवारी से मुक्त किया है । अब माओवादी मन्त्री विना विभागीय हुए हैं । माओवादी नेता तथा गृहमंत्री जनार्दशन शर्मा ने पत्रकार सम्मेलन कर प्रधानमन्त्री देउवा के ऊपर चुनावी तिथि परिवर्तन संबंधी आरोप लगाए थे, उसके २ घण्टा के बाद प्रधानमन्त्री देउवा ने माओवादी मन्त्रियों को जिम्मेदारी से मुक्ति किए है । पत्रकार सम्मेलन में नेता शर्मा ने कहा था कि प्रधानमन्त्री देउवा घोषित चुनाव स्थगित कर नयां तिथि तय करना चाहते हैं ।

यह भी पढें   दुर्गा प्रसाईं को रिहा करने का आदेश


माओवादी मन्त्रियों को जिम्मेदारी से बाहर करने के बाद प्रधानमन्त्री ने राप्रपा से सरकार में शामील मन्त्रियों को मन्त्रालय का जिम्मेदारी दिया है । उप–प्रधानमन्त्री के रुप में नियुक्त राप्रपा अध्यक्ष कमल थापा को ऊर्जा मन्त्रालय की जिम्मेदारी दी गई है । इसीतरह दिलनाथ गिरी को शहरी विकास मन्त्रालय, जयन्त चन्द को आपुर्ति मन्त्रालय, विक्रम थापा को महिला बालबालिका तथा समाज कल्याण मन्त्रालय की जिम्मेदावरी दी गई है । गृह तथा परराष्ट्र मन्त्रालय देउवा ने अपने ही पास रखे हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com