राष्ट्रपति को सक्रिय बनाकर प्रधानमन्त्री को बर्खास्त कराने का प्रयास असफल
काठमाण्डू,प्रधानमन्त्री बाबुराम भट्टराई के विरुद्ध अविश्वास का प्रस्ताव लाने वा राष्ट्रपति मार्फत बर्खास्त कराने का काँग्रेस और एमाले का प्रयास अबतक सफल नही हो पाया है । एमाले के कुछ सभासद व्दारा जोरदार बिरोध करने के कारण एमाले के अध्यक्ष झलनाथ खनाल ने सभासदों का हस्ताकक्षर सकंलन नही कर पाये ।इसबीच माओवादी के बैद्य पक्ष ने भी साथ देने से इन्कार कर दिया है ।
अविश्वास का प्रस्ताव ला कर प्रधानमन्त्री भट्टराई को पदमुक्त करने का समय अवधि कम होने के कारण काँग्रेस और एमाले ने राष्ट्रपति व्दारा बखास्त कराने का कसरत सुरु किया था । संसद के बहुमत सभासद व्दारा हस्ताक्षर कराकर राष्ट्रपति को सौपने तथा राष्ट्रपति व्दारा प्रधानमन्त्री को बर्खास्त कराने की सहमति दोनो दलों मे हुई थी । माओवादी के बैद्य पक्ष, एमाले नेता केपी ओली और इश्वर पोख्रेल के बीच हुइ बैठक मे भी बैद्य पक्ष ने राष्ट्रपति को गैरसंवैधानिक अधिकार प्रयोग करने देने का प्रस्ताव का विरोध किया ।

