Sun. Sep 13th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन द्वारा पाकिस्तान से अपने राजदूत के लिए विशेष सुरक्षा की माँग

 

इस्लामाबाद, प्रेट्र। २२ अक्टुवर

 

 

चीन ने पाकिस्तान से इस्लामाबाद में अपने राजदूत को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है। राजदूत को एक आतंकी ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी को देखते हुए राजदूत की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रिपोर्ट में दी गई है।
पाकिस्तान के गृह मंत्रालय को 19 अक्टूबर को भेजे गए पत्र की प्रति स्थानीय मीडिया को मुहैया कराई गई है। यह पत्र चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा के केंद्रीय व्यक्ति पिंग यिंग फी ने लिखा है। उन्होंने पाकिस्तान से उस आतंकी को गिरफ्तार करने के लिए कहा है जो इस्लामाबाद में चीनी राजदूत याओ जिंग की हत्या करना चाहता है। पिंग ने कहा है कि याओ को अब्दुल वाली नाम के आतंकी से जान का खतरा है। यह आतंकी पूर्वी तुर्केस्तान इंडिपेंडेंट मूवमेंट से संबंधित है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com