Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत ने तीसरी बार एशिया कप हाकी मलेशिया को हराकर अपने नाम की

 

भारत ने एशिया कप हाकी के फाइनल में मलेशिया को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत ने तीसरी बार एशिया कप हाकी अपने नाम की है। भारत की तरफ से रमनदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने पहले ही हाफ में गोल कर भारत को मैच में बढ़त दिला दी थी। दूसरे हाफ में काफी कोशिशों के बाद भी मलेशिया भारत की बराबरी करने में नाकाम रहा और भारत ने 2-1 से खिताब जीत लिया।

यह भी पढें   झीलों के शहर भोपाल की एक यादगार यात्रा : विनोदकुमार विमल

भारतीय खिलाड़ियों का रवैया शुरू से ही आक्रामक था। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारत ने मैच शुरू होने के तीसरे ही मिनट में गोल दाग दिया था। एस सुनील के पास पर रमनदीप सिंह ने शानदार गोल जड़ा था। इस गोल की वजह से भारत ने पूरे मैच में मानसिक बढ़त बनाए रखी और मलेशियाई खिलाड़ियों को दबाव में ला दिया।

भारत 1-0 से मैच पर बढ़त बनाए ही हुआ था कि 29वें मिनट में आकाश के शानदार पास पर ललित उपाध्याय ने एक और गोल कर मलेशियाई उम्मीदों को चकनाचूर कर दिया। पहले ही हाफ में भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ के शुरू होने के बाद भारतीय खिलाड़ी थोड़े रक्षात्मक जरूर नजर आए जिसका फायदा उठाकर मलेशिया ने 50वें मिनट में भारते के खिलाफ एक गोल दाग दिया। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने अंत तक कोई गलती नहीं की और मलेशिया को 2-1 से हराकर तीसरी बार एशिया कप अपने नाम कर लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *