Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विराटनगर में मैथिली सांस्कृतिक सन्ध्या

 
बिराटनगर मेंचित्रगुप्त महाराज का पूजा समारोह पूर्वक सम्पन्न
माला मिश्रा, बिराटनगर | हमर मनक गाँव में ईशोर भगैले,आँहाँ अलियै अन्हार में अंजोर भगैले …..
दुमका में झुमका हरेलइन……
हे हर हमर हरहूँ प्रतिपाला …..
पीढ़ी पर पैर राखी कोठी पर चढ़ी लौ…
आदि मैथिली गीतों से शनिवार की सन्ध्या बिराटनगर मैथिलिमय बना रहा , मौका था चित्रगुप्त समाज कल्याण परिषद के द्वारा आयोजित मैथिली सांस्कृतिक सन्ध्या का । प्रसिद्ध गायक बीरेंद्र झा की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने लोगों को देर रात तक बांधे रखा ।कार्यक्रम में बूढे, बच्चे, नौजवान सभी के सभी थिरकते नज़र आये ।कार्यक्रम का संचालन अरुण कर्ण,सुरेश कर्ण,विभु कर्ण सँयुक्त रूप से कर रहे थे ।मुख्य अतिथि बिराटनगर के मेयर भीम पराजुली,विभा दास, पंकज वर्मा, डॉक्टर नवीन कर्ण,तेजलाल कर्ण मंचासीन थे ।अध्यक्षता अमलेश कर्ण ने किया वही पंकज चौधरी स्वागत मंतब्य दिया ।इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश बन्दना,स्वागत गीत तथा अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
सामा खेलै गैलिये…..गीत पर अंकिता दस के नृत्य को लोगों ने सराहा।
शालिनी कर्ण,अक्षय कर्ण,सहित अन्य छात्र छात्रा ,कलाकारों ने भी अपने प्रस्तुति से तालियाँ बटोरी
इससे पूर्व चित्रगुप्त महाराज का प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया ।पूजा स्थल पर दर्जनों देबी देवताओ का का प्रतिमा लोगो के बीच आकर्षक का केंद्र रहा । पंडित मनोज झा ने  बिधिपूर्वक पूजा  सम्पन्न कराया । दो दशक से लगातार हर वर्ष मानते आ रहे चित्रगुप्त पूजा में इस वर्ष भी  महिला,युवा विंग्स के अलावा मूल कमिटी के सभी सदस्य सक्रिय दिखे । कार्यक्रम में अतिथि रहे  भीम पराजुली ने समाज के ओर से निर्माणधीन सामुदायिक भवन में सहयोग देने का  आश्वासन दिया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *