पप्पु कन्ट्रक्सन द्वारा पर्सा क्षेत्र नं. ३ से निर्वाचित स्थानीय जनप्रतिनिधि सम्मानित (फोटो फीचर सहित)
काठमांडू, ७ कार्तिक । पर्सा जिला स्थित प्रतिनिधिसभा निर्वाचन क्षेत्र नं. ३ से निर्वाचित स्थानीय जनप्रतिनिधि को काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मान की गई है । पप्पु कन्ट्रक्सन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के तरफ से उक्त क्षेत्र से निर्वाचित जनप्रतिनिधि को पार्टी के उपाध्यक्ष नेता अशोक राई, रेणु यादव और सह–अध्यक्ष राजेन्द्र श्रेष्ठ द्वारा सम्मानित किया गया है ।

सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए संघीय समाजवादी फोरम नेपाल के पार्टी उपाध्यक्ष अशोक राई ने कहा कि नवनिर्वाचित स्थानीय जनप्रतिनिधि को जनतामुखी होकर काम करना चाहिए । उपाध्यक्ष राई ने कहा– ‘विगत की उपलब्धी और कमजोरी को समीक्षा करते हुए आगामी युद्ध (निर्वाचन) में सफल बनना है । इसके लिए पार्टी के तरफ से निर्वाचित स्थानीय जनप्रतिनिधि को विशेष भूमिका रहती है ।’

इसीतरह पार्टी के सह–अध्यक्ष राजेन्द्र श्रेष्ठ का कहना है कि स्थानीय तह में निर्वाचित जनप्रतिनिधि द्वारा होनेवाला काम ही पार्टी की भविष्य निर्धारण कर सकती है । सह–अध्यक्ष श्रेष्ठ को मानना है कि स्थानीय प्रतिनिधि को भ्रष्टाचार मुक्त स्थानीय तह निर्माण के लिए काम करना चाहिए । नेता श्रेष्ठ ने यह भी कहा कि स्थानीय तह में भाषिक स्वतन्त्रता होना चाहिए, इसके लिए भातृ भाषा में पठन–पाठन होना जरुरी है ।

उन्होंने कहा– ‘तराई–मधेश के बहुसंख्यक जनता की भातृभाषा मैथिली और भोजपुरी है । नव–निर्वाचित जनप्रतिनिधि स्थानीय आवश्यकता अनुसार अपनी भाषा, साहित्य और संस्कृति रक्षा के लिए खुद नियम बना सकते हैं, जहां वे लोग भातृ भाषा में पढ़ाई की व्यवस्था कर सकते हैं । यह अधिकार स्थानीय जनप्रतिनिधि को है ।’

इसीतरह कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए फोरम नेपाल कें दूसरे उपाध्यक्ष तथा महिला नेतृ रेणु यादव ने कहा कि मधेशी जनता और मधेशवादी पार्टी जलता हुआ आग है, जो किसी को भी जला सकती है । वाम गठबंधन प्रति संकेत करते हुए उन्होंने आगे कहा– ‘दो नम्बर प्रदेश में मधेश जनता अन्य पार्टी को को चुनावी जीतानेवाली नहीं है, यह प्रदेश सिर्फ मधेशवादी पार्टी का है । लेकिन हमारे ताकत से डर कर आज विभिन्न गठबंधन निर्माण हो रहा है । गठबंधन के नाम में वे लोग मधेश को अपनी कब्जा में लेना चाहते हैं । मधेशवादी दल से निर्वाचित जनप्रनिधि इसमें होसियार होना चाहिए ।’ नेतृ यादव का कहना था कि फोरम नेपाल वाम गठबंधन तोड़कर चुनाव में जीत हासिल करने में सफल रहेगी ।

कार्यक्रम समापन करते हुए पप्पू कन्ट्रक्सन के कार्यकारी प्रमुख सुमित रौनियार ने फोरम नेपाल से निर्वाचित पर्सा क्षेत्र नं. ३ के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया ।

