Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अर्बपति विनोद चौधरी नेपाली कांग्रेस के समानुपातिक सूची में

 

काठमांडू, १२ कार्तिक । अर्बपतियों की सूची में सूचिकृत उद्योगपति विनोद चौधरी को नेपाली कांग्रेस ने समानुपातिक सांसद की सूची में रखा है । नेपाली कांग्रेस के कुछ नेताओं ने बताया है कि आइतबार निर्वाचन आयोग में पेश समानुपातिक बन्दसूची में उद्योगपति चौधरी का नाम भी है । चौधरी का नाम समावेश करने के कारण नेपाली कांग्रेस के कुछ नेता असन्तुष्ट हुए हैं । समाचार स्रोत ने दावा किया है कि चुनावी सहयोग के लिए आश्वासन देने के कारण उन का नाम समावेशी उम्मीदवार के रुप में रखा गया है ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम के झूलन कुंज में धूमधाम से मनाया गया झूला उत्सव


चौधरी नेपाल के एक मात्र ऐसे व्यवसायी हैं, जो विश्वजगत में भी अर्बपति के रुप में जाने जाते हैं । फोब्र्स पत्रिका ने उन का नाम अर्बपतियों की सूची में सूचीकृत किया है । चौधरी वि.सं. २०६४ साल में नेकपा एमाले से समानुपातिक सभासद हुए थे । वि.सं. ०७० साल में एमाले ने चौकरी को नवलपरासी से प्रत्यक्ष चुनाव लड़ने के लिए आग्रह किया था । लेकिन उन्होंने अस्वीकार किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com